Thursday, March 31

देश की जनसंख्या 121 करो़ड हुई, यूपी के आंक़डे सबसे ऊपर

भारत की जनसंख्या बीते एक दशक में 18.1 करोड़ बढ़कर अब 1.21 अरब हो गई है। जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पुरुषों की संख्या अब 62.37 करोड़ और महिलाओं की संख्या 58.64 करोड़ है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रयास कर रहे देश के लिए अच्छी खबर यह है कि आबादी की वृद्धि दर में कमी देखी गई है। 1991 की गणना में आबादी में 23.87 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी थी, 2001 में 21.54 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार बीते एक दशक में आबादी 17.64 फीसदी बढ़ी। उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। अगर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो दोनों राज्यों की कुल आबादी अमेरिका की जनसंख्या से अधिक होगी। अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, लिंगानुपात में सुधार हुआ है। पिछली जनगणना के मुताबिक देश में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 933 थी, जो एक दशक में बढ़कर अब 940 हो गई है। आबादी में पुरुषों की संख्या 51.54 फीसदी और महिलाओं की संख्या 48.46 फीसदी है। सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले का है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 37,346 लोग रहते हैं। दूसरी ओर सबसे कम घनत्व वाला जिला अरुणाचल प्रदेश का दिबांग है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर के हिसाब से सिर्फ 1 व्यक्ति रहता है

Monday, March 14

कार्लोस स्लिम दुनिया में सबसे अमीर

फोर्ब्स ने बुधवार को दुनिया के सबसे रईस लोगों की नई सूची जारी की. मेक्सिको के उद्योगपति कार्लोस स्लिम दूसरी बार बने सबसे रईस. बिल गेट्स दूसरे नंबर पर. 74 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ कार्लोस स्लिम लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी घोषित किए गए. स्लिम की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 20.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. बिल गेट्स 56 अरब डॉलर के साथ रहे दूसरे नंबर पर हैं. उनके बाद हैं 50 अरब डॉलर के साथ वॉलमार्ट सूपरमार्केट के मालिक वॉरन बफेट. इस सूची के सभी 1,210 अरबपतियों की सम्पत्ति का जोड़ 4.5 हजार अरब डॉलर है. पिछले साल यह राशि 3.6 अरब डॉलर थी. फोर्ब्स ने इस साल अपनी सूची में 199 और नाम जोड़े हैं और इसमें 89 महिलाओं के नाम शामिल हैं. सूची में 66 वर्षों के साथ अमेरिकी अरबपतियों की औसतन उम्र सबसे ज्यादा है. दुनिया के सबसे बूढ़े अरबपति स्विटजरलैंड के 100 वर्षीय वाल्टर हेफनर हैं. दुनिया के सबसे रईस लोगों में सबसे ज्यादा अमेरिकी हैं. सूची में अमेरिका के 413, एशिया के 332, यूरोप के 300 और मध्य पूर्व और अफ्रीका के 89 लोगों के नाम हैं. गौरतलब है कि एशिया में यूरोप से ज्यादा रईस मौजूद हैं. फोर्ब्स की वरिष्ठ सम्पादक लुइजा क्रॉल ने कहा, "ऐसे पहली बार हुआ है कि एशिया में यूरोप से ज्यादा रईस हैं. चीन ने इस बार बाजी मार ली." पिछले साल की तुलना में चीन में रईसों की संख्या 69 से 115, हांगकांग में 25 से 36 और भारत में 49 से 55 हो गई है.