मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल टेलीकॉम पॉलिसी 2011 के ड्राफ्ट में इस बात की सिफारिश कर दी गई है कि नेशनल रोमिंग के दौरान लगाए जाने वाले शुल्कों को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। इससे उन मोबाइल उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा जो अक्सर अपने राज्य से बाहर सफर करते रहते हैं। इसके लिए नई पॉलिसी में- ‘वन नेशन, वन लाइसेंसे’ की पॉलिसी अपनाने की बात कही गई है।
आपको बता दें कि अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में मोबाइल ऑपरेटरों के लिए ‘सिंगल परमिट लाइसेंस’ की व्यवस्था है। यानी एक ही परमिट पर वे देशभर में टेलीकॉम सेवाएं दे सकते हैं। जबकी भारत को 22 अलग अलग टेलीकॉम सर्किलों में बांटा गया है। और मोबाइल कंपनियों को सभी सर्किलों के लिए अलग अलग लाइसेंस लेना पड़ता है। ऐसे में मोबाइल ग्राहक भी जब अलग अलग सर्किलों में जाते हैं तो उनसे इसके लिए चार्ज वसूला जाता है।
लेकिन नई टेलीकॉम पॉलिसी के प्रस्तावों से इस समस्या से निजात मिल सकती है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इन प्रस्तावों को पेश कर दिया जाएगा। और अगर इन्हे लागू कर दिया जाता है तो मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों को इससे काफी फायदा होगा।
Showing posts with label General. Show all posts

Thursday, September 15
Monday, May 2
अमरीकी सेना ने आखिर मार गिराया लादेन
दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ओसामा बिन लादेन आखिरकार एक अमरीकी सैन्य कार्रवाई में मारा गया है। कार्रवाई के बाद अमरीकी सेना ने उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की पुष्टि खुद अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मीडिया के सामने आकर की। इसके तुरंत बाद भारी संख्या में लोग व्हाइट हाउस पर जमा हो गए और और लोग स़डकों पर उतर आए। लादेन पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 90 किलोमीटर दूर एबटाबाद में एक दो मंजिला मकान में छिपा हुआ था। लादेन के वहां छिपे होने की पुख्ता जानकारी के बाद अमरीकी सेना ने बीती अर्ध रात्रि को इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों के रात करीब एक बजे एक हेलिकॉप्टरकाफी नीचाई पर मंडराता हुआ आया और पहले दो धमाके सुने गए।
इसके बाद एक जबर्दस्त धमाका हुआ, जो पूरे एबटाबाद में सुना गया। इसके कुछ देर बाद ही करीब एक बजकर 20-25 मिनट के बीच हेलिकॉप्टर में धमाका हुआ और गिर गया। उसके कुछ देर बाद ही एक और हेलिकॉप्टर आया और कुछ धमाके सुने गए।
न्यूयार्क के वल्र्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन की इमारत पर हमले के बाद से ही लादेन अमेरिका के सर्वाधिक वांछित व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर था। 9/11 के हमले के मुख्य साजिशकर्ता लादेन ने हमले के बाद कहा था कि हमले का परिणाम उसकी उम्मीदों से अधिक रहा। वह एक दशक से अमेरिकी और उसके सहयोगी बलों की आंखों में धूल झोंक कर बचता रहा है, जबकि उसके सिर पर 2.50 करो़ड डॉलर का इनाम घोषित था। वाशिंगटन के एक रणनीतिक थिंक टैंक, स्ट्रैटफॉर ने कहा है कि लादेन अलकायदा का प्रतीक बन गया था, यद्यपि जिस तरह से उसने संगठन को संचालित किया वह संदिग्ध है। स्ट्रेटफॉर ने कहा है, ""उसके मौत का प्रतीकात्मक महत्व स्पष्ट है। अमेरिका इसे एक ब़डी जीत बता सकता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओबामा प्रशासन ने लादेन के बारे में जुटाई गई जानकारी पाकिस्तान समेत किसी देश से शेयर नहीं की थी। अमरीकी सरकार के कुछ लोग ही इस ऑपरेशन के बारे में जानते थे। हमले में कोई भी अमरीकी सैनिक हताहत नहीं हुआ। अमरीकी सैनिक लादेन का शव अफगानिस्तान स्थित अपने एयरबेस मे ले गए। वहां उसका डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसमें उसके लादेन होने की पुष्टि हो गई।

Thursday, March 31
देश की जनसंख्या 121 करो़ड हुई, यूपी के आंक़डे सबसे ऊपर
भारत की जनसंख्या बीते एक दशक में 18.1 करोड़ बढ़कर अब 1.21 अरब हो गई है। जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पुरुषों की संख्या अब 62.37 करोड़ और महिलाओं की संख्या 58.64 करोड़ है।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रयास कर रहे देश के लिए अच्छी खबर यह है कि आबादी की वृद्धि दर में कमी देखी गई है। 1991 की गणना में आबादी में 23.87 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी थी, 2001 में 21.54 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार बीते एक दशक में आबादी 17.64 फीसदी बढ़ी।
उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। अगर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो दोनों राज्यों की कुल आबादी अमेरिका की जनसंख्या से अधिक होगी।
अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, लिंगानुपात में सुधार हुआ है। पिछली जनगणना के मुताबिक देश में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 933 थी, जो एक दशक में बढ़कर अब 940 हो गई है। आबादी में पुरुषों की संख्या 51.54 फीसदी और महिलाओं की संख्या 48.46 फीसदी है।
सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले का है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 37,346 लोग रहते हैं। दूसरी ओर सबसे कम घनत्व वाला जिला अरुणाचल प्रदेश का दिबांग है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर के हिसाब से सिर्फ 1 व्यक्ति रहता है
Monday, March 14
कार्लोस स्लिम दुनिया में सबसे अमीर
फोर्ब्स ने बुधवार को दुनिया के सबसे रईस लोगों की नई सूची जारी की. मेक्सिको के उद्योगपति कार्लोस स्लिम दूसरी बार बने सबसे रईस. बिल गेट्स दूसरे नंबर पर.
74 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ कार्लोस स्लिम लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी घोषित किए गए. स्लिम की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 20.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. बिल गेट्स 56 अरब डॉलर के साथ रहे दूसरे नंबर पर हैं. उनके बाद हैं 50 अरब डॉलर के साथ वॉलमार्ट सूपरमार्केट के मालिक वॉरन बफेट. इस सूची के सभी 1,210 अरबपतियों की सम्पत्ति का जोड़ 4.5 हजार अरब डॉलर है. पिछले साल यह राशि 3.6 अरब डॉलर थी. फोर्ब्स ने इस साल अपनी सूची में 199 और नाम जोड़े हैं और इसमें 89 महिलाओं के नाम शामिल हैं.
सूची में 66 वर्षों के साथ अमेरिकी अरबपतियों की औसतन उम्र सबसे ज्यादा है. दुनिया के सबसे बूढ़े अरबपति स्विटजरलैंड के 100 वर्षीय वाल्टर हेफनर हैं. दुनिया के सबसे रईस लोगों में सबसे ज्यादा अमेरिकी हैं. सूची में अमेरिका के 413, एशिया के 332, यूरोप के 300 और मध्य पूर्व और अफ्रीका के 89 लोगों के नाम हैं. गौरतलब है कि एशिया में यूरोप से ज्यादा रईस मौजूद हैं. फोर्ब्स की वरिष्ठ सम्पादक लुइजा क्रॉल ने कहा, "ऐसे पहली बार हुआ है कि एशिया में यूरोप से ज्यादा रईस हैं. चीन ने इस बार बाजी मार ली." पिछले साल की तुलना में चीन में रईसों की संख्या 69 से 115, हांगकांग में 25 से 36 और भारत में 49 से 55 हो गई है.

Subscribe to:
Comments (Atom)